Showing posts with label Song. Show all posts
Showing posts with label Song. Show all posts

Friday, August 19, 2011

Open(ed) Happiness ... Yet Again !!!



The little drops of joy,
are what count the most,
while sailing amidst,
the vast sea of sorrows ...

Thank you Coke for the "Reasons to Believe" :)

Monday, April 13, 2009

कल ही की बात है ...

कल ही की बात है, जो तुम हमारे थे
ना जाने क्या हुआ, हम हो गये जुदा
दोनो में आ गये, क्यूँ हैं ये फ़ासले
खुशियाँ थीं कल मगर, अब हैं शिकवे-गिले

कल ही की बात है ...

कल ही की बात है, तुम थे जब मेरे पास
कुछ भी नहीं है अब, जो तुम नहीं हो साथ
तनहा अब तेरे बिन, लगती है ज़िन्दगी
दिन तो कट जाते हैं, रातें कटती नहीं

कल ही की बात है ...

कल ही की बात है, आँखों में ख्वाब थे 
चाहत के सँग-सँग, दिल में अरमान थे 
सारे सपने वोह आज, अश्कोँ में बह गये 
टुकडे अरमानों के, बाकी बस रह गये  

कल ही की बात है ...

Monday, March 16, 2009

ना साथी है, ना है मंजिल...

This song is dedicated to all those people who have ever been in love but never could manage to express it to the person they should have .....

ना साथी है, ना है मंजिल,
तनहा है मेरा यह दिल,
दिल से निकले यही सदा,
कभी तू मुझसे आके मिल ...

ना साथी है, ना है मंजिल ...

जाने क्या कुछ कहने था,
आया मैं तुम्हारे पास,
कुछ भी कह नहीं पाया,
मेरे होंठ गए थे सिल ...

ना साथी है, ना है मंजिल ...

तेरे जाने के बाद सनम,
तेरी यादें ही रह गयीं,
मेरा मरना हुआ आसान,
और जीना हुआ मुश्किल ...

ना साथी है, ना है मंजिल ...

कुछ नहीं है पास मेरे,
प्यार नहीं तेरा साथ अगर,
क्या रखा है ज़िन्दगी में,
जो तू नहीं इसमें शामिल ...

ना साथी है, ना है मंजिल ...